dcsimg

स्पाइरोकीट ( Hindi )

provided by wikipedia emerging languages

स्पाइरोकीट (spirochaete, spirochete) बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक वर्ग है जो स्पाइरोकीटीस (spirochaetes) संघ का सदस्य है।[1] यह दो झिल्लियों वाले ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया होते हैं, जिसकी अधिकांश जातियों की कोशिकाओं का आकार सर्पिल कुण्डल जैसा, 3 से 500 µm लम्बा और 0.09 से 3 µm के व्यास वाला होता है। स्पाइरोकीट रसायनाहारी होते हैं और अन्य बैक्टीरिया संघों से अपनी लम्बी और सर्पिल कशाभिकाओं से पहचाने जाते हैं।[2] यह कशाभिकाएँ मुड़-मुड़कर स्पाइरोकीट को गतिशील बनाती हैं। अधिकतर स्पाइरोकीट जातियाँ स्वतंत्र रूप से रहने वाली अवायुजीवी होती हैं लेकिन कुछ अन्य जीवों में रोगजनक होती हैं।[3][4]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Elsevier, Dorland's Illustrated Medical Dictionary, Elsevier.
  2. Margulis, L.; Ashen, J. B.; Solé, M.; Guerrero, R. (1993-08-01). "Composite, large spirochetes from microbial mats: spirochete structure review" (PDF). Proceedings of the National Academy of Sciences (अंग्रेज़ी में). 90 (15): 6966–6970. PMC 47056. PMID 8346204. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0027-8424. डीओआइ:10.1073/pnas.90.15.6966.
  3. Paster BJ (2011) Phylum XV. Sprochaetes Garrity and Holt. In: Bergey’s Manual of Systematic Bacteriology, pp. 471. Eds D.J. Brenner, N.R.Krieg, G.M.Garrity, and J.T. Staley Springer-: New York.
  4. Paster BJ (2011) Family I. Sprochaetes Swellengrebel 1907, 581AL. In: Bergey’s Manual of Systematic Bacteriology, pp. 473-531. Eds D.J. Brenner, N.R.Krieg, G.M.Garrity, and J.T. Staley Springer-: New York.
license
cc-by-sa-3.0
copyright
विकिपीडिया के लेखक और संपादक

स्पाइरोकीट: Brief Summary ( Hindi )

provided by wikipedia emerging languages

स्पाइरोकीट (spirochaete, spirochete) बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक वर्ग है जो स्पाइरोकीटीस (spirochaetes) संघ का सदस्य है। यह दो झिल्लियों वाले ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया होते हैं, जिसकी अधिकांश जातियों की कोशिकाओं का आकार सर्पिल कुण्डल जैसा, 3 से 500 µm लम्बा और 0.09 से 3 µm के व्यास वाला होता है। स्पाइरोकीट रसायनाहारी होते हैं और अन्य बैक्टीरिया संघों से अपनी लम्बी और सर्पिल कशाभिकाओं से पहचाने जाते हैं। यह कशाभिकाएँ मुड़-मुड़कर स्पाइरोकीट को गतिशील बनाती हैं। अधिकतर स्पाइरोकीट जातियाँ स्वतंत्र रूप से रहने वाली अवायुजीवी होती हैं लेकिन कुछ अन्य जीवों में रोगजनक होती हैं।

license
cc-by-sa-3.0
copyright
विकिपीडिया के लेखक और संपादक