सिक्लिड (Cichlid) पर्सिफ़ोर्मेज़ गण के सिक्लिडाए कुल की हड्डीदार मछलियाँ होती हैं। वे लैब्रोइडेइ (Labroidei) नामक उपगण की सदस्य होती हैं जिसमें कुछ अन्य मछली कुल भी शामिल हैं। सिक्लिडों का कुल विस्तृत और विविध है। वर्तमान में इस कुल में १,६५० से अधिक जातियाँ मिल चुकी हैं और हर वर्ष यह गिनती बढ़ती जाती है। सम्भव है कि इस कुल में २०००-३००० जातियाँ हों। मछली पालन के शौकीन अक्सर सिक्लिडों को अपने घरों में पालते हैं।[1]
सिक्लिड (Cichlid) पर्सिफ़ोर्मेज़ गण के सिक्लिडाए कुल की हड्डीदार मछलियाँ होती हैं। वे लैब्रोइडेइ (Labroidei) नामक उपगण की सदस्य होती हैं जिसमें कुछ अन्य मछली कुल भी शामिल हैं। सिक्लिडों का कुल विस्तृत और विविध है। वर्तमान में इस कुल में १,६५० से अधिक जातियाँ मिल चुकी हैं और हर वर्ष यह गिनती बढ़ती जाती है। सम्भव है कि इस कुल में २०००-३००० जातियाँ हों। मछली पालन के शौकीन अक्सर सिक्लिडों को अपने घरों में पालते हैं।